राज्यपाल मंगूभाई पटेल का मांडू आगमन, हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत

धार। राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू पहुंचे। मांडू स्थित हेलीपैड पर उनका गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल के मांडू पहुंचने पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। इस अवसर पर हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्वागत के पश्चात राज्यपाल पटेल स्थानीय कार्यक्रमों और पर्यटन स्थलों के अवलोकन के लिए प्रस्थान कर गए।

Next Post

सूक्षम, छोटै-मझोले उद्यमों के लिए कर्ज की कमी 2030 तक 55 लाख करोड़ रु. से भी अधिक रहने का अनुमान

Sat Apr 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (वार्ता) देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएसमई क्षेत्र की इकाइयां) का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान 33 प्रतिशत से बढ़ कर 40 प्रतिशत तक पहुंच सकता है लेकिन इस क्षेत्र के लिए संगठित क्षेत्र से मिलने वाला […]

You May Like