शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई

सीहोर. गत दिनों से शहर सहित आस-पास के स्थानों पर राजस्व विभाग शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसी तरह ग्राम सारंगा खेड़ी जहांगीरपुरा जोड़ पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर ढाबा बना रखा था. वह आए दिन नया निर्माण कर रहा था. शुक्रवार को नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया एवं हल्का पटवारी नीलेश यादव द्वारा हटवाया गया.गत दिनों भी ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत जब जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरू के. से की तो कलेक्टर ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को स्कूल के भवन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए. कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व तथा पुलिस के अमले द्वारा ग्राम मुरावर पहुंचकर स्कूल के भवन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और स्कूल के भवन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस तरह की कार्रवाई राजस्व अमला कर रहा है.

 

Next Post

ननि ने 70 आवारा श्वानों को नसबंदी केन्द्रों पर भेजा

Sat Jun 21 , 2025
भोपाल। नगर निगम द्वारा श्वानों को पकडकर नसबंदी और एंटीरैबीज टीकाकरण की कार्यवाही में निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने विभिन्न क्षेत्रों में 70 आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी केन्द्रों में भेजा. निगम अमले ने नसबंदी के बाद 63 श्वानों को वापस छोड़ा. 18 श्वानों को कजलीखेड़ा स्थित एबीसी […]

You May Like