ननि ने 70 आवारा श्वानों को नसबंदी केन्द्रों पर भेजा

भोपाल। नगर निगम द्वारा श्वानों को पकडकर नसबंदी और एंटीरैबीज टीकाकरण की कार्यवाही में निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने विभिन्न क्षेत्रों में 70 आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी केन्द्रों में भेजा. निगम अमले ने नसबंदी के बाद 63 श्वानों को वापस छोड़ा. 18 श्वानों को कजलीखेड़ा स्थित एबीसी सेंटर भेजा जबकि 24 श्वानों को आदमपुर तथा 28 श्वानों को अरवलिया एबीसी सेंटर भेजने की कार्यवाही की. इस प्रकार निगम के डॉग स्क्वाड ने कुल 70 श्वानों को नसबंदी केन्द्रों में भेजा तथा नसबंदी उपरांत 63 श्वानों को वापस छोडा गया.

Next Post

हर जोन में हों अतिरिक्त फावडे, सब्बल और गेती

Sat Jun 21 , 2025
भोपाल। महापौर मालती राय ने निगम के सफाई कर्मियों को फावडे, सब्बल, गेती व अन्य आवश्यक उपकरण अतिरिक्त संख्या में प्रत्येक जोन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. ताकि बारिश से पहले सफाई के काम में कोई बाधा नहीं आये.महापौर ने नाला सफाई अभियान की समीक्षा की. महापौर ने […]

You May Like