काठमांडू, 26 मार्च (वार्ता) नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को पंजीकरण कराने या देश में प्रतिबंध के परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।
मंत्रालय में सूचना अधिकारी ममता बस्तोला ने मीडिया को बताया कि नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित करने वाली या संचालित करने की योजना बना रही कंपनियों, संस्थानों या व्यक्तियों को 30 दिनों के भीतर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ सूचीबद्ध होने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा, ” यदि प्लेटफ़ॉर्म निर्धारित समय के भीतर सूचीबद्ध होने में विफल रहते हैं, तो उनके संचालन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।”
इसके अलावा, प्लेटफार्मों को संपर्क बिंदु स्थापित करना होगा, एक निवासी शिकायत निवारण अधिकारी और अनुपालन की निगरानी के लिए एक अधिकारी का नाम देना होगा। वाइबर, टिकटॉक और वीटोक को नेपाली मंत्रालय के साथ पंजीकृत किया गया है।
