अफगानिस्तान में 40 प्राचीन स्मारकों का जीर्णोद्धार किया गया

काबुल, 26 मार्च (वार्ता) अफगानिस्तान में पिछले तीन वर्षों में 40 ऐतिहासिक स्मारकों और सुविधाओं का जीर्णोद्धार किया गया है।

अफगान अंतरिम सरकार के सूचना और संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता खबीब गुफरान ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विनाश के कगार पर पहुंच चुकी इन ऐतिहासिक स्मारकों को सात प्रांतों में बहाल किया गया है। प्राचीन कलाकृतियों और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा के लिए एक विशेष पुलिस सुरक्षा इकाई का गठन किया गया है।

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में करीब 8,200 विदेशी पर्यटकों ने देश के ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा किया।

Next Post

दक्षिणी लेबनान में इजरायली ड्रोन हमले में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर मारा गया

Wed Mar 26 , 2025
बेरूत/यरूशलम, 26 मार्च (वार्ता) दक्षिणी लेबनान के नबातिह में इजरायली ड्रोन हमले में मंगलवार को लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह का एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर मारा गया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने कहा, “एक इजरायली ड्रोन ने ककाइयात अल-जिसर गांव में एक नागरिक वाहन पर हवा से जमीन पर मार करने वाली […]

You May Like