सिंगरौली:थाना सरई क्षेत्र के दुधमनिया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान रामाधार प्रजापति के रूप में हुई है, जो लंबे समय से रामलीला में रावण का किरदार निभाते थे।
स्थानीय लोग उन्हें एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में जानते थे।घटना की जानकारी मिलते ही बरका चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है।फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस दुखद घटना से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
