आरपीएफ ने चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, 13 वेंडर गिरफ्तार

जबलपुर: आरपीएफ जबलपुर एवं कमर्शियल विभाग के द्वारा शुक्रवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन एवं उसके आउटर पर सघन अभियान चलाया गया। जहाँ आरपीएफ द्वारा कार्यवाही करते हुए जबलपुर स्टेशन और इटारसी आउटर पर अनाधिकृत रूप से बिना वैलिड कार्ड के 13 वेंडरों को पकड़ा गया I

जिसमें 6 वेंडर अनअप्रूव्ड कोल्ड ड्रिंक बेचते पाए गए, 4 वेंडर अनअप्रूव्ड पानी बॉटल एवं तीन वेंडर खाद्य सामग्री बेचते पाए गए। इस प्रकार कूल 13 अवैध वेंडरो जिनके पास प्रॉपर कार्ड नहीं पाया गया पर कारवाई की गई इसके साथ ही 6 व्यक्तियों को रेल पटरी पार करते पकड़ा गया I जिन सभी के विरुद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 19 मामले दर्ज किए गए I साथ ही अनअप्रूव्ड कोल्ड ड्रिंक एवं अनअप्रूव्ड पानी की पेटी को जप्त किया गया है।

Next Post

महिला आरक्षण पर निंदनीय है कांग्रेस का व्यवहार, जनता देगी जवाब: सीएम डॉ यादव

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के संसद में पारित न होने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई है।सीएम डॉ यादव ने अपने […]

You May Like