भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के संसद में पारित न होने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई है।सीएम डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को पारित न होने देना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे देश की माताओं और बहनों के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता करार दिया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस तरह के घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि विपक्ष महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब अवश्य देगी।इस बयान के बाद महिला विधेयक को लेकर राजनीतिक माहौल और गरमा गया है, जहां पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
