पानसेमल विधानसभा को मिली बड़ी सौगात,काजलमता सिंचाई परियोजना को 26 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति

पानसेमल: बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा में लगातार विकास कार्यों गति मिल रही है।विधायक के प्रयासों से कार्य योजना बनाकर उन्हें जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है ।विधायक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार निवाली तहसील के ग्राम पंचायत काजलमाता में ₹26 करोड़ 45 लाख की लागत से काजलमाता सिंचाई परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण एवं लाभकारी साबित होगा।प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत लगभग 1350 हेक्टेयर (3336 एकड़) कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी,जिससे हजारों किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।

सिंचाई के विस्तार से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय में भी सुधार होगा। राज्य सरकार द्वारा किसानो के विकास को प्राथमिकता देते हुए जनहित एवं किसान हित में ठोस निर्णय ले रही है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रति विधायक श्याम बर्डे क्षेत्र की जनता एवं किसानो ने आभार व्यक्त किया गया है।वही विधायक ने कहा पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में “हर खेत तक पानी,हर किसान तक समृद्धि” के संकल्प के साथ विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Next Post

तेज गर्मी के साथ तापमान 41 डिग्री के पार, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट

Sat Apr 18 , 2026
रीवा: जिले में पिछले तीन दिनो से भीषण गर्मी पड़ रही है. लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है. बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलो का समय बदला गया है. वही गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.गौरतलब है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से ही धूप तेज होने […]

You May Like

मनोरंजन