इंदौर: बीजलपुर क्षेत्र की शिवालय कॉलोनी की झोपड़ी बस्ती में शुक्रवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पूरा परिवार सो रहा था। देर रात जब महिला की बेटी की नींद खुली तो उसने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा और घबरा गई। बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन जागे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 33 वर्षीय अनिता बाई पति सियाराम के रूप में हुई है। आत्महत्या के पीछे कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक तौर पर अनिता के परिवार वालों ने किसी विवाद या परेशानी की जानकारी नहीं दी है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
