नवआरक्षक पीपीटी परीक्षा कल से, एसएएफ मैदान पर तैयारी पूरी

ग्वालियर। नवआरक्षकों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (पीपीटी) कल सोमवार से शुरू होगी। यह परीक्षा 14वीं बटालियन एसएएफ मैदान पर आयोजित की गई है। इसमें करीब 5500 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी और प्रतिदिन लगभग 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में नवआरक्षकों के करीब 7500 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा कराई जा रही है।

परीक्षा के लिए एसएएफ के करीब 300 पुलिस जवान और अधिकारियों को तैनात किया गया है। ये जवान उम्मीदवारों की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद की प्रक्रिया कराएंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा के संचालन के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष डीआईजी अमित सांघी हैं। उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। 14वीं बटालियन एसएएफ मैदान पर टेंट, लाइट, सीसीटीवी कैमरे और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कमांडेंट संजीव सिन्हा ने मौके का निरीक्षण कर तैनात अधिकारियों और जवानों को आवश्यक निर्देश दिए। परीक्षा शुरू होने से पहले रविवार को एसएएफ मैदान पर रिहर्सल कराई गई। इसमें एसएएफ जवानों को उम्मीदवार बनाकर पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस दौरान डीआईजी अमित सांघी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पीपीटी परीक्षा में उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा गोला फेंक और लंबी कूद भी कराई जाएगी। गोला फेंक और लंबी कूद में प्रत्येक उम्मीदवार को तीन मौके दिए जाएंगे।

Next Post

तीर्थ नगरी के रूप में विकसित होगा महू क्षेत्र, भगोरिया उत्सव अब राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनेगा

Sun Feb 22 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चहुँओर तेज गति से विकास हो रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास से ही हम मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमने विकास को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया […]

You May Like

मनोरंजन