
जबलपुर। कोतवाली में कांग्रेस विधायक के भाई की बर्थडे पार्टी में समर्थकों ने हर्ष फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कर ली। इसके साथ ही दो समर्थकों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने राइफल से हर्ष फायरिंग की थी जबकि एक की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसको लेकर काफी बवाल भी मचा था। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने समर्थकों के साथ आती रात को थाना घेर लिया था।
विदित हो कि कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया के जन्मदिन की समर्थन पार्टी कोतवाली में मना रहे थे इसी दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि जन्मदिन पार्टी मेें युवा नाच रहे है इस दौरान युवक गन से हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। वीडियो को इंस्ट्राग्राम में अपलोड किया गया है जो तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने वीडियो किसने बनाया और वीडियो कब का है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की। इसके बाद पता चला कि छोटी ओमती निवासी सैयद शफीउद्दीन उर्फ अस्सू ने जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान जूड़ी तलैया कोतवाली स्थित मैदान में रात लगभग 12-30 बजे अपनी लायसेंसी पिस्टल से असावधानी पूर्वक हवाई फायरिंग की है। जिस पर प्रकरण दर्ज करने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इन्होंने की राइफल, पिस्टल से फायरिंग
पिस्टल से फायरिग करने वाले सैयद शफीउद्दीन उर्फ अस्सू की गिरफ्तारी के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें राइफल से हर्ष फायरिंग दिखाई दे रही थी। पुलिस ने दो और एफआईआर दर्ज की जिसके बाद विश्वजीत सोनी निवासी कोतवाली और पारस जैन निवासी भेड़ाघाट को पकड़ा गया।
