जीजा ने साले पर किया कुल्हाड़ी से हमला, पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने पहुंचा था भाई

रीवा। रीवा शहर में पति-पत्नी के बीच हुये विवाद में जीजा ने अपने ही साले पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. घटना शहर के बिछिया थाना क्षेत्र बदरांव स्थित कहारन टोला की है, जहां आज सुबह एक दूसरे से अलग रहने वाले पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद में बहन को बचाने पहुंचे भाई पर जीजा नें कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. फिलहाल हमले में युवक के सिर और पेट में गंभीर चोटे आई है, जिसे उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के संबंध में घायल आशीस सोंधिया की बहन काजल सोंधिया नें जानकारी देते हुये बताया कि उसका विवाह साल 2017 में राम सरोज सोंधिया के साथ हुआ था. लेकिन पति की प्रताडना से तंग आकर वह पति से अलग रहने लगी फिर भी पति उसका पीछा नहीं छोड रहा था. पीडिता के मुताबिक आज सुबह पति नें उसे मिलने बुलाया और जब वह अपने भाई के साथ पहुंची तो उसने मारपीट शुरु कर दी. पीडिता के मुताबिक जब पति उसके साथ मारपीट कर रहा था तभी वहां मौजूद भाई नें बीच बचाव किया, जिस दौरान पति नें उसके भाई पर ही कुल्हाडी से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीडिता का आरोप है कि उसने बिछिया थाने में पति के खिलाफ पूर्व में ही शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस नें कोई कार्यवाही नहीं की जिसका नतीजा है कि आज उसका भाई जिंदगी और मौत के बीच संघर्स कर रहा है. फिलहाल घायल को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल लाया गया है, जहा उसका इलाज चल रहा है.

Next Post

दो कारों से 350 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार पांच फरार

Sat May 30 , 2026
शहडोल। मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के जयसिंह नगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो लग्जरी कारों को में लदा 350 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों कारें ओड़िशा से […]

You May Like