दो कारों से 350 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार पांच फरार

शहडोल। मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के जयसिंह नगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो लग्जरी कारों को में लदा 350 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों कारें ओड़िशा से छत्तीसगढ़ आयी और शहडोल से उत्तर प्रदेश जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात के अंधेरे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। पकड़े गये आरोपी का नाम राहुल कुमार चर्मकार है।

सूत्रों का दावा है कि कार सहित 30 लाख रुपए का माल जब्त हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी राहुल को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दोनों कारों को जब्त कर लिया है।

Next Post

धार में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: गंधवानी पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोचा, भारी मात्रा में सामान जब्त

Sat May 30 , 2026
धार। धार जिले में अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंधवानी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गंधवानी के समीप बारिया गांव में चल रही एक मिनी अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में हथियार और उन्हें बनाने […]

You May Like