
छिन्दवाड़ा: युवाओं के साथ ही तकनीकी शिक्षा व उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देने वाले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने एक बार फिर छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के युवाओं के लिए नि:शुल्क उच्च शिक्षा के द्वार खोले हैं। नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही नि:शुल्क उच्च शिक्षा की सौगात नेताद्वय ने युवाओं को दी है।
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में एक सेमिनार का आयोज किया गया। जिसमें दोनों ही जिलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए और कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से प्रदान की जा रही नि:शुल्क उच्च शिक्षा हेतु साक्षात्कार दिए। सेमिनार में जीएच राय सोनी, सेज यूनिवर्सिटी, रेनेसा यूनिवर्सिटी, टीआइटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन भोपाल, उन्नति फॉउंडेशन व एनआइआईटी फॉउंडेशन के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार लेने के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने समस्त युवाओं को कमलनाथ एवं नकुलनाथ द्वारा स्थापित विभिन्न स्किल डेवलपमेंट सेन्टर की जानकारी दी उन्होंने युवाओं से अपील की, कि सम्पूर्ण शैक्षिणक शुल्क कमलनाथ एवं नकुलनाथ उठाएंगे, लेकिन मन लगाकर पढ़ाई छात्र-छात्राओं को करना है ताकि वे स्वयं का भविष्य बनाने के साथ ही जिले का नाम भी रोशन करें। श्री ओकटे ने आगे कहा कि इस महंगाई के दौर में महानगरों में रहकर उच्च शिक्षा हासिल करना बेहद कठिन व अधिक व्यय भरा हो चुका है, लेकिन इस मुश्किल को कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने सुलभ बना दिया है, यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है।जीएच राय सोनी से उप कुलपति डॉ. मीना राजेश, रजिस्ट्रार डॉ. श्रीराम जोशी, मैनेजर निरंजन रघुवंशी, टीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन भोपाल प्रोफेसर अर्पित पेठे, विजय सूर्यवंशी सेज यूनिवर्सिटी से प्रतिनिधि सुयश सोनी, सुभाष साहू, शुभम सूर्यवंशी, एनआइआईटी फॉउंडेशन से मोहित सूर्यवंशी व उन्नति फॉउंडेशन के प्रतिनिधिगणों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया।आयोजित साक्षात्कार के दौरान पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, छिन्दवाड़ा विधानसभा प्रभारी गोविंद राय, कांग्रेस संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
