पराग के अल्टीमेटम से बदली कहानी, प्रार्थना के फैसले ने मचाया भूचाल

पराग के अल्टीमेटम से बड़ा ड्रामा खड़ा हो गया है। प्रार्थना का ससुराल चुनने का फैसला परिवारों के बीच तनाव बढ़ा देता है। वसुंधरा और अनुपमा की टक्कर के बाद कहानी नया मोड़ लेती नजर आएगी।

राजन शाही और रुपाली गांगुली का पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशंस से भरा हुआ है। शो में प्रार्थना का बेबी शॉवर ट्रैक चल रहा है, जिसने कोठारी और शाह परिवार के बीच पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। लंबे समय बाद प्रार्थना का परिवार अनुपमा के सामने आया है और ऐसे में टकराव होना तय था।

बेबी शॉवर के मौके पर वसुंधरा एक बार फिर अनुपमा को देखते ही भड़क उठती है। वह पहले ईशानी के बहाने पाखी को नीचा दिखाती है और फिर अनुपमा को ताने मारना शुरू कर देती है। हालांकि इस बार अनुपमा चुप नहीं बैठती। पाखी और अनुपमा मिलकर वसुंधरा को करारा जवाब देती हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि वसुंधरा पराग से अनुपमा की शिकायत कर देती है, लेकिन इस बार पराग अपनी मां की गलती मान लेता है। इससे वसुंधरा और ज्यादा बौखला जाती है।

Next Post

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी ने किए श्री महाकालेश्वर की आरती में दर्शन

Sun Jan 11 , 2026
उज्जैन:प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ प्राप्त किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री हिमांशु कारपेंटर द्वारा शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी का स्वागत एवं सत्कार किया गया। Facebook Share […]

You May Like