ग्वालियर: शहर के महिला थाने में एक पीड़ित महिला निशा प्रजापति ने पहुंचकर न्याय के लिए गुहार लगाई है। महिला जनकगंज थाना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई, महिला का आरोप हैं कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किया जा रहा है।
महिला निशा प्रजापति ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से न्याय की मांग की है। निशा प्रजापति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के बाद से ही दहेज की मांग प्रारंभ कर दी वहीं उन्होंने अपने पति धर्मेंद्र प्रजापति पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति का किसी अन्य महिला से रिलेशनशिप है जिसकी वजह से वह पिछले 4 महीने से लापता है।
