सतना 18 मार्च ।न्यूनतम समर्थन मुल्य पर गेहूं की बिक्री के पन्ना समेत विन्ध्य के 6 जिलों में भर में अभी तक 50 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं, खरीदी उपार्जन केन्द्रों में 5 मई तक होगी। गेहूँ की खरीदी के लिये 2648 उपार्जन केन्द्र बनाये जा चुके हैं। गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है।न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सतना में 12,028, रीवा में 9439, सिंगरौली में 4369, मऊगंज 996, मैहर में 3835, सीधी में 4535, पन्ना में 14786 किसानों ने पंजीयन कराया है।
MSP पर गेहूँ की बिक्री के लिए 50 हजार किसानों ने कराया पंजीयन
