कैमोर हत्याकांड पर सीएम डॉ यादव की सख्ती: दोनों आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग में घायल; टीआई व आरक्षक निलंबित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कटनी जिले के कैमोर में हुई हत्या की घटना पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों आरोपियों अकरम और प्रिंस जोसेफ को कजरवारा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है।

घटना के बाद टीआई कैमोर अरविंद चौबे और आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच किया गया है। डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने विजयराघवगढ़ में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दो पक्षों के विवाद में कैमोर निवासी नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए विजयराघवगढ़ और कैमोर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कैमोर पहुंचकर मृतक नीलेश रजक के परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Next Post

एनडीए सरकार ही बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी: डॉ यादव

Wed Oct 29 , 2025
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बांका जिले के कटोरिया, भागलपुर के नाथनगर और मधेपुरा के आलमनगर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है […]

You May Like