
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को ग्वालियर आगमन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी विमान द्वारा दोपहर लगभग 2 बजे वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल पर जन-प्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अगवानी की गई। वायुसेना विमानतल से प्रधानमंत्री मोदी ने हेलीकॉप्टर द्वारा अशोकनगर जिले के लिए प्रस्थान किया।
वायुसेना विमानतल पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार , जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर जाटव, राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा , कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने की। साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, इमरती देवी, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी व स्वागत के लिए वायुसेना विमानतल पर पहुँचे।
