मेरे हसबैंड की बीवी का गाना सांवंरिया जी रिलीज़

मुंबई, (वार्ता) फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का गाना सांवंरिया जी रिलीज़ हो गया है।

गोरी है कलाइयाँ और इक वारी के बाद, मेरे हसबैंड की बीवी एक और धमाकेदार गाना सांवंरिया जी रिलीज हो गया है। इस गाने में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के बीच मनोरंजक मुकाबला दिखाया गया है, जहां दोनों अर्जुन कपूर को जीतने के लिए आमने-सामने हैं। यह गाना उनकी मज़ेदार नोकझोंक और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे को बखूबी दर्शाता है। सांवंरिया जी एक पेप्पी और एनर्जेटिक गाना है, जो पूरी तरह से बॉलीवुड फ़ील से भरपूर है। इसे सोहेल सेन और वर्षा सिंह धनोआ ने गाया है, जबकि इसके बोल मुदस्सर अज़ीज़ ने लिखे हैं। संगीत भी सोहेल सेन ने ही दिया है, जिन्होंने प्रत‍िक लालजी के साथ इस ट्रैक का प्रोडक्शन और अरेंजमेंट किया है।

फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि शक्ति कपूर, डिनो मोरिया, और हर्ष गुर्जराल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है।वाशु भगनानी और पूजा फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, और दीपशिखा देशमुख निर्मित, फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी 2025को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Next Post

अग्निपथ के न चलने से मेरे पिता का दिल टूट गया था: करण जौहर

Wed Feb 19 , 2025
मुंबई, (वार्ता) फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा कि फिल्म ‘अग्निपथ’ के नहीं चलने पर उनके पिता यश जौहर का दिल टूट गया था। करण जौहर ने कोमल नाहटा के पॉडकास्ट गेम चेंजर्स में फिल्म अग्निपथ पर चर्चा के दौरान कहा, असल में मेरे पिता का दिल टूट गया था […]

You May Like