एक लाख की डिमांड पूरी नहीं हुई तो महिला को घर से निकाला

जबलपुर‌: दहेज लोभियों ने एक लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर महिला को घर से निकाल दिया। गोहलपुर पुलिस ने दहेज के लिये प्रताडित करने वाले आरोपी पति एवं ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि श्रीमति शिवानी जाटव 28 वर्ष निवासी अम्बेडकर कालोनी त्रिमूर्तिनगर ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह साहिल शरण निवासी अम्बेडकर त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर के साथ सामाजिक रीति रिवाज के 22 जून 23 को दोनों परिवार की सहमति से हुआ था.

विवाह के समय उसके माता पिता एवं परिवार वालोें ने नगदी 2 लाख रूपये, सोने चांदी के गहने, गृहस्थी का सामान, आदि सामान उपहार स्वरूप दिये थे शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल में पति साहिल शरण एवं ससुर केशव प्रसाद उसे शादी में दहेज नहीं मिलने का ताना देने लगे, इसी बात पर आये दिन प्रताडित करने लगे, उसके गर्भ अवस्था के दौरान होने वाली दवाई के पैसे मायके से लाने के लिये कहते थे, बेटे के जन्म के समय अस्पताल के खर्च के पैसे मायके वालों से लेने के लिये कहते थे और आये दिन दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे एवं बीती रात 1 लाख रूपये दहेज की मांग कर गालीगलौज कर उसे रूपये नहीं लाने से रखने से मना कर दिया।

Next Post

गरीबों के राशन में गड़बड़ी: 390 दुकानों से 16 करोड़ की वसूली शुरू

Tue Nov 4 , 2025
विदिशा: कोरोना काल में गरीबों को वितरित होने वाले राशन में गड़बड़ी का बड़ा मामला पांच साल बाद सामने आया है. कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर की गई जांच में जिले की 390 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अनियमितताएं पाई गई हैं. अब इन दुकानों से लगभग 16 करोड़ […]

You May Like