हादसे में बाइक सावर की मौत

शाजापुर। जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में युवक की जान चली गई. सीएम राइज स्कूल के सामने अपनी मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिनेश पिता अमृतलाल केवट के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिनेश अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था. इसी दौरान सीएम राइज स्कूल के समीप अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया. हादसे में सडक़ पर गिरने की वजह से उसे गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव व चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर एएसआई राधेश्याम गोयल, ओमप्रकाश पटेल, अमानउल्लाह खान, माखन सिंह और पायलट संतोष देथलिया ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है.

Next Post

जीएमएच में आपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Fri Mar 13 , 2026
रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा से संबद्ध गांधी स्मारक चिकित्सालय में बुधवार की देर रात सुनीता कुशवाहा की मौत हो गई. जिसके बाद कुशवाहा परिवार के आक्रोषित लोगो ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपटहो […]

You May Like