जीएमएच में आपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा से संबद्ध गांधी स्मारक चिकित्सालय में बुधवार की देर रात सुनीता कुशवाहा की मौत हो गई. जिसके बाद कुशवाहा परिवार के आक्रोषित लोगो ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपटहो गई है. आये दिन मौत के बाद यहा हंगामा होता है. मामले की जानकारी मिलते ही अमहिया पुलिस गांधी स्मारक चिकित्सालय पहुंची और मृत मरीज के परिजनों को घटना की उचित जांच किये जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर परिजन शांत हुए और शव को लेकर गए. बताया जा रहा है कि सुनीता कुशवाहा पत्नी श्रीनिवास कुशवाहा निवासी करहिया थाना चोराहटा को बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए लगभग एक माह पूर्व गांधी स्मारक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई. मामले के संबंध में जानकारी देते हुए मृत महिला मरीज के पति श्रीनिवास ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई थी पिछले दो-तीन दिनों से रात में अक्सर उनकी पत्नी की तकलीफ बढ़ जाती थी जिसकी जानकारी वार्ड में मौजूद डॉक्टर को देखकर उपचार के लिए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उपचार करने की बजाय वार्ड में मौजूद डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ रील स्क्रोल करने में लगा रहा. अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों द्वारा बरती गई इस गंभीर लापरवाही के चलते उनकी पत्नी की जान चली गई. वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा का कहना है कि महिला की स्थिति बड़ी क्रिटिकल थी उन्हें सुपर स्पेशलिटी के भी चिकित्सकों ने देखा था परिजनों द्वारा उपचार न कर रील स्क्रोल करने के लगाए गए आरोप बहुत गंभीर हैं पूरी घटना की जांच कराई जा रही है इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी. गांधी मेमोरियल अस्पताल में किसी महिला मरीज की मौत का यह कोई पहला मामला नही है. इसके पहले भी कई महिलाओं की मौत हो चुकी है.

Next Post

नकली IT अफसर बन बाग में लूट: 50 तोला सोना और 4 लाख कैश पार

Fri Mar 13 , 2026
बाग/ धार। नगर के ब्राह्मण मोहल्ले से शुक्रवार करीब 9 से 10 बजे के बीच एक सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया उसके बाद से नगर में सनसनी फैल गय ओर हर कोई इस बड़ी घटना की चर्चा करने लगा बाग के ब्राह्मण मोहल्लाह निवासी राजकुमार के निवास पर शुक्रवार […]

You May Like