प्रवेश उत्सव पर वेलकम किट वितरित

भैरूंदा. नगर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव का आयोजन किया. जिसमें संस्था में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया.कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों को वेलकम किट प्रदान की गई. वेलकम किट का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक मार्गदर्शन देना तथा उन्हें संस्थान की गतिविधियों से परिचित कराना था. इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अनुशासन, समर्पण व कड़ी मेहनत के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी आगे चलकर देश के विकास में महती भूमिका निभाते हैं. प्रवेश उत्सव का आयोजन नए विद्यार्थियों को संस्था परिवार का अभिन्न अंग महसूस कराने और उनके शैक्षणिक सफर की एक सकारात्मक शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षकों एवं स्टाफ उपस्थित था.

Next Post

आंदोलन की रणनीति तय करने जिपं सदस्यों की बैठक

Sun Jun 29 , 2025
सतना:जिला पंचायत में पिछले एक वर्ष से व्याप्त प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार को सीईओ द्वारा पोषण दिए जानें के खिलाफ जिला पंचायत सदस्यों नें 3 जुलाई , गुरुवार से कार्यालय में तालाबंदी के साथ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का विगुल तीन दिन पहले ही बजा दिया था ।, शनिवार को […]

You May Like