आंदोलन की रणनीति तय करने जिपं सदस्यों की बैठक

सतना:जिला पंचायत में पिछले एक वर्ष से व्याप्त प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार को सीईओ द्वारा पोषण दिए जानें के खिलाफ जिला पंचायत सदस्यों नें 3 जुलाई , गुरुवार से कार्यालय में तालाबंदी के साथ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का विगुल तीन दिन पहले ही बजा दिया था ।, शनिवार को सतना सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल की अध्यक्षता में आंदोलन की तैयारी बैठक आयोजित हुई ।

बैठक में आंदोलन को सफल बनानें के लिए टीमों का गठन किया गया । इसमें सतना/मैहर जिले की ग्राम पंचायतों में व्याप्त समस्यायें जिनका आज तक समाधान नहीं हो पाया का चिन्हांकन, पंचायतों के निर्वाचित वार्ड सदस्यों का 03 वर्ष में एक बार का भी मानदेय न पानें वालों पंचों का चिन्हांकन, जनपद पंचायतों के लिए निर्वाचित सदस्यों की समस्याओं और 15 वें व 05 वें वित्त की राशियों का आवंटन न पानें वालों का चिन्हांकन, जिले में ऐसे कार्य जिनका पैसा निकाला गया लेकिन कार्य नहीं हुआ और जांच के नाम पर पिछले एक वर्ष से बहाना बनाया जा रहा है का चिन्हांकन, भुगतान के लिए लम्बित फ़ाइलों का चिन्हांकन, भीड़ प्रबंधन, प्रचार-प्रसार समिति, आंदोलन व्यवस्था समिति आदि का गठन किया गया ।

Next Post

20 किलो से अधिक गांजा बरामद

Sun Jun 29 , 2025
सीहोर. पुलिस ने 15 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कई स्थानों पर छपामार कार्यवाही की. जिसमें 10 मामलों में 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया. नशे का सेवन वालों के विरुद्ध 4 प्रकरण दर्ज किए. पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी […]

You May Like