20 किलो से अधिक गांजा बरामद

सीहोर. पुलिस ने 15 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कई स्थानों पर छपामार कार्यवाही की. जिसमें 10 मामलों में 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया. नशे का सेवन वालों के विरुद्ध 4 प्रकरण दर्ज किए. पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया. विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही एवं तलाशी अभियान चलाया गया. कुल 14 मामलों में आरोपी व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए. वहीं 20 किलो 223 ग्राम गांजा पदार्थ बरामद किया गया.

Next Post

चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप,गुप्त गोदावरी का पानी सड़कों में बहा

Sun Jun 29 , 2025
सतना:मौसम की भारी बारिश की भष्यिवाणी को सही साबित करते बीती रात जिले में मानसून ने जो तेवर दिखाए उसमें सतना में ही साढ़े तीन इंच से अधिक वर्षा ने जिले के अन्य क्षेत्रों को जबरदस्त ढग़ से प्रभावित किया है.इसका असर यह हुआ की दोपहर बाद चित्रकूट में मंदाकिनी […]

You May Like