एचसीएल टेक ने अमिताभ कांत को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत को अपना स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की।

कंपनी ने आज शेयर बाजार को बताया कि श्री कांत की नियुक्ति को निदेशकमंडल की मंजूरी मिल गयी है, और नामांकन तथा पारिश्रमिक समिति ने इसकी सिफारिश की है। उनकी नियुक्ति आज से प्रभावी हो गयी है और पांच वर्षों के लिए है।

एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हमें अमिताभ कांत के निदेशकमंडल में शामिल होने पर खुशी है।’’ उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के निर्माण में श्री कांत का समृद्ध अनुभव कंपनी की विकास रणनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। श्री कांत नीति आयोग के सीईओ के अलावा जी20 में भारत के शेरपा भी रहे हैं।

Next Post

फ्रांसीसी प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की आज विश्वास मत हारने की व्यापक संभावना

Mon Sep 8 , 2025
पेरिस, 08 सितंबर (वार्ता) फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू को आज नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा जिसमें उनके हारने की व्यापक संभावना है। इसका मतलब यह होगा कि अगर श्री बायरू को बर्खास्त कर दिया जाता है, तो फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दो साल से भी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।