
झाबुआ।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रतलाम कर्नल हरमीत सिंह (से.नि.) ने गेल कंप्रेसर स्टेशन झाबुआ (GAIL Compressor Station Jhabua) में सिक्यूरिटी ड्यूटी में तैनात भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात की तथा उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की।
झाबुआ के गेल स्टेशन के सिक्यूरिटी ऑफिसर श्री रंजन ने कर्नल हरमीत सिंह तथा कप्तान बंशी लाल कटारे का स्वागत किया एवं भूतपूर्व सैनिकों से उनका परिचय कराया। गेल में तैनात सिक्यूरिटी गार्ड विभिन्न जिलों एवं दूसरे राज्यों से आ कर अपनी सेवाएं दे रहे है। कर्नल सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी तरह की समस्याएं हो तो रतलाम कार्यालय में आकर या दूरभाष द्वारा संपर्क कर सकते है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी को अपने व्यक्तिगत दस्तावेजों जैसे पीपीओ, आधार कार्ड, पान कार्ड, आई कार्ड की जांच कर उसमें व्यक्तिगत जानकारी में कोई त्रुटी हो तो जल्द से जल्द ठीक करा लेना चाहिए। उन्होनें आम परेशानियां जैसे पेंशन जमीन विवाद, स्पर्श ईसीएचएस सीएसडी इत्यादी से संबंधित जानकरी दी।
