सीहोर। गांव चलो अभियान को लेकर विधायक सुदेश राय ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वनखेड़ा,अहमदपुर बरखेड़ा हसन व सीलखेड़ा का दौरा किया. विधायक राय ने भाजपा केंद्रीय संगठन के निर्देशों के तहत गांव चलो ग्रामीणों की सेवा करो मंशा को पूर्ण किया.विधायक ने वनखेड़ा स्थित मां विंध्यवासनी टेकरी माता मंदिर में हनुमानजी महाराज की पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया.
अहमदपुर में विधायक राय ने योजनाओं से वंचित ग्रामीणों के दस्तावेजों में मौजूद कर्मियों को दूर कर लाभ प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि सभी को ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा. श्री राय ने आंगनवाड़ी केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. अव्यवस्थाओं और कर्मियों को दूर करने और बच्चों के साथ मरीजों को समुचित सुविधाऐं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
इस अवसर पर संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, दिव्यांग सहायता योजना शौचालय योजना, लाडली बहना योजना के हितग्राही मेंमबाई, मोरसिंह, फतेहसिंह, मांगीलाल गुर्जर, मशरू खा, सुमित्रा बाई, अंगूरी बाई शकील खां, बाल किशन कनीराम ने विधायक को बताया योजनाओं का लाभ मिलने से जीवन में परिवर्तन हो गया है. तत्पश्चात विधायक सुदेश राय बरखेड़ा हसन के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिक्षक समारोह में शामिल हुए शिक्षकों सहित उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए
