इंदौर: यात्रियों की बढ़ती मांग और त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार कर दिया है.रतलाम मंडल जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ये ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय और कोच संरचना के साथ ही संचालित होंगी, केवल उनकी अवधि आगे बढ़ाई गई है. इन ट्रेनों को मिला विस्तार, वलसाड–खातीपुरा स्पेशल अब 30 और 31 अक्टूबर तक चलेगी, उधना–सूबेदारगंज स्पेशल सेवाएं 26 जनवरी और 27 दिसंबर तक बढ़ाई गईं.
मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम स्पेशल 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 तक मिलेगी सुविधा. मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल दोनों गाड़ियां 28 और 29 दिसंबर तक बढ़ीं. डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल फेरों की अवधि अब 25 और 26 दिसंबर तक. वडोदरा–मऊ स्पेशल 29 और 30 दिसंबर तक चलेगी. बांद्रा टर्मिनस–बढ़नी स्पेशल विस्तार 28 और 29 दिसंबर तक. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए इन ट्रेनों का संचालन आगे बढ़ाया है. यात्रियों से अपील है कि टिकट बुकिंग और यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर समय की जानकारी अवश्य देखें.
