इटारसी:अहमदाबाद से बरोनी जा रही ट्रेन में इटारसी जंक्शन से दस किलोमीटर दूर डोलरिया रेलवासा के बीच पोल नंबर 725S 724 के समीप जनरेटर यान में अचानक आग लग गई जिसे बुझाया गया। हालांकि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन यह आग केवल बाहर से बुझाया गया है अंदर क्योंकि चिंग्स बंद है इस लिए आग कहां और कितनी लगी ये कहा नहीं जा सकता फिलहाल रेलगाड़ी और ड्राइवर आग बुझा कर इटारसी जाने का प्रयास कर रहे है.
आग कैसे लगी यह जांच जारी है ! ट्रेन के रेल स्टॉफ ने ट्रेन के अंदर दूसरे छोर पर लगी जेनरेटर यान को ट्रेन सेअलग कर दिया है इस पूरे प्रकरण मेंलगभग 20 से 25 मिनट का समयलग गया इसके बाद ट्रेन को इटारसी ले जाया जा रहा है। इस घटना के बाद इटारसी से खंडवा की ओर का ट्रैफिक रोक दिया गया है। कई ट्रेन इटारसी या भोपाल इटारसी के बीच रुकी हुई है।
