पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी में एक युवक बुधवार देर रात को गंभीररूप से घायल हो गया. युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी मौके वारदात से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश में युवक हिमांशु पर जानलेवा हमला कुछ बदमाशों ने किया. घालय अवस्था में युवक ने थाने पहुंच कर अपनी जान बचाई. घायल की शिकायत पर थाना प्रभारी सरस्तवती तिवारी ने आरोपियों की तलाश का अभियान शुरू कर दिया. देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

Next Post

इटारसी होकर गुजरेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 

Wed Oct 22 , 2025
भोपाल। रेल प्रशासन यात्री भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल के इटारसी होकर गाड़ी सं 01057 / 01058 लोकमान्य तिलक-रक्सौल-भुसावल के मध्य एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है. जिससे अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को सीजन में भीड़ से राहत मिल सके. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक […]

You May Like