इटारसी होकर गुजरेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 

भोपाल। रेल प्रशासन यात्री भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल के इटारसी होकर गाड़ी सं 01057 / 01058 लोकमान्य तिलक-रक्सौल-भुसावल के मध्य एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है. जिससे अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को सीजन में भीड़ से राहत मिल सके.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाता है. यात्रियों से अनुरोध है कि स्पेशल ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें.

गाड़ी संख्या 01057 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक से 08.30 बजे प्रस्थान कर इटारसी 21.40 बजे आगमन कर अगले दिन 23.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01058 रक्सौल-भुसावल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर को रक्सौल से 2 बजे प्रस्थान कर इटारसी अगले दिन 03.35 बजे आगमन कर 10.00 बजे भुसावल पहुंचेगी. यह स्पेशल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन वापसी में लोकमान्य तिलक की बजाय भुसावल तक संचालित होगी.

यह स्पेशल गाडी लोकमान्य तिलक-रक्सौल के बीच ठाणे, कल्याण,इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढी एवं बैरगनिया स्टेशनों पर रूकेगी.

Next Post

चित्रकूट में तुलसी उत्सव रघुनाथ गाथा समारोह का हुआ आयोजन

Wed Oct 22 , 2025
सतना।विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास एवं तुलसी शोध संस्थान चित्रकूट के द्वारा चार दिवसीय तुलसी उत्सव-रघुनाथ गाथा समारोह तुलसी मंच प्रमोदवन में प्रारम्भ हुआ। समारोह का आयोजन 18 अक्टूबर को दीप प्रज्जवलन तथा तुलसीदास जी की प्रतिमा पर […]

You May Like