भोपाल: राजधानी में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में काली पट्टियां बांध कर विरोध जताया गया।ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस विरोध का आह्वान किया था. रमजान की आखिरी नमाज़ में भी इसी तरह का विरोध देखा गया था.वक्फ बिल को लेकर विरोध कर रहे लोगों के हाथों में काली पट्टी और प्रोटेक्ट फिलिस्तीन के बैनर भी थे. बोर्ड का कहना है कि अगर यह बिल पारित हो गया तो मस्जिद, दरगाह, मदरसे, कब्रिस्तान और कई अन्य संस्थान उनके हाथ से चले जाएंगे.
इसके बाद
मंत्री विश्वास सारंग ने इस पर पलटवार किया
कहा कि जब पाकिस्तान आतंकी हमला करता है, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ अत्याचार और मुंबई में आतंकवादी हमला होता है, तब किसी ने काली पट्टी नहीं बांधी, कश्मीर में पंडितों पर अत्याचार हुआ तब पट्टी नहीं बांधी बिना वक्फ बोर्ड बिल को पढ़े इसका विरोध करना गलत है.वक्फ से कभी किसी गरीब मुसलमान को लाभ नहीं मिला इससे सिर्फ बेवजा कब्जा करने वाले अमीर मुस्लिम नेताओं का फायदा हुआ है इसके साथ ही,भोपाल में ईदगाह के बाहर फलस्तीन के समर्थन में बैनर लेकर पहुंचने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा,फिरकापरस्त की बातें कर उन्माद फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
