पांच माह में यातायात पुलिस ने पकड़ी एक दर्जन चोरी की गाडिय़ां

इंदौर:शहर में कड़ी चेकिंग से वाहन चोरी पर नियंत्रण मिल सकता है, इसका सबूत है यातायात पुलिस की कार्रवाई. पांच माह के भीतर यातायात पुलिस ने एक दर्जन से अधिक चोरी हुई गाडिय़ां पकड़कर संबंधित थानों को सौंपा है.रेडिसन चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो युवकों की बाइक की जांच की गई, जो शिप्रा इलाके से चोरी हुई मिली. दोनों युवकों को खजराना पुलिस को सौंप दिया.

इसके पहले भी लसूडिय़ा, खजराना, संयोगितागंज समेत कई इलाकों में चेकिंग के दौरान चोरी के वाहन बरामद हुए. यातायात पुलिस ने इस साल चोरी की गाडिय़ों के साथ-साथ दो बार अवैध शराब ले जा रही गाडिय़ां भी पकड़ी हैं. पुलिस इस तरह की सक्रियता से चोरी की घटनाओं को रोकने में लगी हुई है.

Next Post

काश्यप ने बढ़ाई सैलाना में गतिविधियां

Tue May 27 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर 1967 से कांग्रेस के गहलोत परिवार का दबदबा रहा. इस परिवार से प्रभुदयाल गहलोत 7 बार विधायक चुने गए. एक बार उनके पुत्र हर्ष विजय (2018) ने जीत हासिल की. भाजपा के खाते में एकमात्र जीत 2013 […]

You May Like