ऑटो पलटने से 11 लोग घायल, 2 गंभीर 

पन्ना।पवई थाना क्षेत्र के पवई-करहीं रोड पर नयाखेरा के पास ऑटो पलटने से 11 लोगो के घायल होने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि पवई नगर के वार्ड क्रमांक 08 निवासी मुलिया चौधरी, सोमवती चौधरी, बारेलाल चौधरी, देवरा चौधरी, कस्तूरी बाई, झनकी बाई, कौसल्या चौधरी, आरती चौधरी, ननती बाई, राममिलन चौधरी, भागवती बाई धान रूपाई हेतु छिर्रहा हार जा रहे थे। तभी नयाखेरा के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से सभी लोग घायल हो गए। आनन- फानन में सभी घायल सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पवई पहुंचे, जहाँ डॉक्टर अंकित पाण्डेय एबं स्टॉफ द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया. गंभीर रूप से 2 घायलों को जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया।

Next Post

अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान ने तोरघुंडी अंतर्देशीय बंदरगाह में निवेश समझौते पर किया हस्ताक्षर

Fri Aug 1 , 2025
मास्को, 01 अगस्त (वार्ता/स्पुतनिक) अफगानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान ने अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तोरघुंडी अंतर्देशीय बंदरगाह के विकास एवं विस्तार के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। यह जानकारी टोलो समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को दी। समाचार एजेंसी के अनुसार, समझौते के अंतर्गत बंदरगाह विस्तार के लिए शुरुआती निवेश […]

You May Like