होमलोन के नाम पर 40 लाख की ठगी

शाजापुर।कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कुछ लोग पहुंचे, जिनके साथ एक व्यक्ति ने होमलोन के नाम पर ठगी की है. कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पीडि़तों ने बताया कि वे अकेले नहीं बल्कि ऐसे 20 लोग हैं, जिन्होंने होमलोन के नाम पर अपनी राशि गंवाई है. ठग सरपंच, सचिव की फर्जी सील लगाकर लोगों से ठगी कर रहा है. शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में एक व्यक्ति के खिलाफ अलग अलग आवेदन देकर रुपए उधार लेने और होम लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. पीडि़तों ने आवेदन में बताया कि हेमंत योगी उर्फ तुफान नाथ नाम का व्यक्ति लोगों को होम लोन दिलाने और उधार रूपए लेकर चेक देकर ठगी करके फरार हो गया है. जनसुनवाई में चार लोगों ने इसके खिलाफ अलग अलग आवेदन दिए हैं. कलेक्टर को जनसुनवाई में दिए शिकायती आवेदन में बताया हेमंत योगी होम लोन करवाने के नाम पर रुपए वसूलता. होम लोन के नाम इसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करके उनसे लाखों रुपए हड़पे हैं.

Next Post

दिल्ली से आए अधिकारियों ने जांची जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं

Tue Apr 15 , 2025
शाजापुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या स्तर है, यहां कैसे मरीजों को उपचार दिया जा रहा है तथा बीमारियों की रोकथाम के लिए यहां की स्वास्थ्य सेवाएं कितनी कारगर हैं. इसकी जांच करने मंगलवार को दिल्ली की टीम जिला अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने मेटरनिटी, ओटी, एनसीडी आदि की जांच […]

You May Like