गाड़ी चलाने के शौक ने बना दिया चोर, 2 विधिविवादित बालक पकड़ाये 

जबलपुर। रांझी क्षेत्र से वाहन चुराने वाले 2 विधि विवादित लड़कों को रांझी पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से चुराईं हुईं 2 एक्टिवा जप्त कीं हैं। पूछताछ में विधिविवादित बालकों ने पुलिस को बताया कि वे गाड़ी चलाने का शौक पूरा करने वाहन चोरी करते थे। रांझी पुलिस ने बताया कि शातिर चोरों ने विगत 12 व 13 मई की रात

पुरानी चाभी की मदद से रांझी बड़ा पत्थर क्षेत्र से 2 वाहनों का लॉक खोलकर वाहनों को चोरी किया था। चोरी के बाद दोनों इन वाहनों से शहर में घूमते रहे। जब पेट्रोल खत्म हुआ तो 14 वर्षीय दोनों विधिविवादित बालकों ने एक्टिवा सुंदरवन स्थित खण्डहर के पास खड़ी कर दी थी। फिर नाबालिगों की निशादेही पर पुलिस ने सुंदरवन स्थित खण्डहर के पास रखी चुराई हुई ग्रे रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएफ 5703 एवं नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएस 1609 जप्त की ।

Next Post

मेट्रो ब्लू लाइन कॉरिडोर की राह साफ करने तैयारी, 35 नोटरी दुकानें होंगी शिफ्ट

Sun May 17 , 2026
भोपाल। मेट्रो ब्लू लाइन के कॉरिडोर प्रोजेक्ट की राह में आ रहीं फिलहाल करीब 35 नोटरी की दुकानें भी शिफ्ट होंगी. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश के बाद पुरानी विधान मिंटो हॉल के सामने मालवीय नगर मुख्यमार्ग से सालों से संचालित नोटरी की दुकानों पर प्रशासन का अमला पहुंचा. दुकानदारों […]

You May Like