न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर इंग्लैंड अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में

बुलावायो, (वार्ता) बेन मेयस (53), कैलेब फाल्कनर (47) और बीजे डॉवकिंस (42) की संघर्षपूर्ण पारियों के बाद मैनी लुम्सडेन (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजो के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने शुक्रवार काे अंडर-19 विश्वकप सुपर सिक्स दो में न्यूजीलैंड को 65 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं।

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 38.5 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के स्नेहित रेड्डी ने सर्वाधिक 47 रन बनाये। इसके अलावा जसकरण संधू (26), ह्यूगो बोग्यू (18), हैरी बर्न्स (17), कैलम सैमसन (14), आर्यन मान और टॉम जोन्स 13-13 रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड के लिए मैनी लुम्सडेन ने 17 रन देकर पांच विकेट लिये। सेबेस्तियन मॉर्गन को दो विकेट मिले। एलेक्स ग्रीन और फरहान अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए बीजे डॉवकिंस और जोसेफ मूर्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। हंटर शोर ने जोसेफ मूर्स (20) को आउटकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। जसकरण संधू ने बीजे डॉवकिंस 62 गेंदों में 42 रन को आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये बेन मेयस ने पारी को संभालने का प्रयास किया। इंग्लैंड का चौथा विकेट बेन मेयस का गिरा। उन्होंने 70 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 53 रनों की पारी खेली। कप्तान थॉमस रियू (आठ) रन बनाकर आउट हुये। रलफी एलबर्ट (14) और सेबेस्तियन मॉर्गन (तीन) रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 234 रनों का स्कोर बनाया।

न्यूजीलैंड के लिए सेबेस्टियन मॉर्गन, स्नेहिथ रेड्डी ने दो-दो विकेट लिये। हंटर शोर, सेल्विन संजय, जसकरण संधू को एक-एक विकेट मिला।

 

Next Post

राहुल मेरे नेता हैं, मैं कहीं नहीं जा रहा: थरूर

Fri Jan 30 , 2026
कोझिकोड, 30 जनवरी (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस एवं तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा, “राहुल मेरे नेता हैं, मैं कहीं नहीं जा रहा।” श्री थरूर ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में अपने भविष्य को लेकर हालिया […]

You May Like