दतिया: बडोनी क्षेत्र में चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। नवनिर्वाचित विधायक कुंवर घनश्याम सिंह के स्वागत में कल 22 अगस्त को सुबह 11 बजे विजय जुलुस निकाला जाएगा। यह जुलुस बडोनी किले से शुरू होकर स्थानीय बाजार होते हुए गुजरेगा।
जुलुस के समापन पर बस स्टैंड बडोनी पर आभार सभा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विधायक कुंवर घनश्याम सिंह क्षेत्रवासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस बडोनी के अध्यक्ष गगन गुप्ता ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत करें। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव द्वारा साझा की गई है।
