25 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 80 चालान जारी

जबलपुर: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को घमापुर क्षेत्र स्थित सतपुला आम रोड पर चलित न्यायालय कार्यवाही आयोजित की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर में ऑटो, आपे और ई-रिक्शा चालकों की विशेष जांच की।

जांच के दौरान वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, आगे की सीट पर सवारी बैठाने और आम रोड पर अव्यवस्थित वाहन खड़ा करने पर 80 चालान जारी किए गए। साथ ही लगभग 40 ऑटो/आपे/ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 7 वाहन चालकों के खिलाफ ओवरलोडिंग सहित अन्य नियमों का उल्लंघन पाया गया। उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई कि वे निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाएं और यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएं।
रद्दी चौकी से गोहलपुर तक हटाए अतिक्रमण
यातायात पुलिस ने रद्दी चौकी से गोहलपुर तक आम रोड पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को भी हटवाया। दुकानदारों, हाथ ठेला और सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें और केवल निर्धारित स्थानों पर व्यवसाय संचालित करें। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

धनवंतरी नगर चौराहे की शराब दुकान पर देर रात बिक्री

Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर: धनवंतरी नगर चौराहे पर स्थित देशी एवं विदेशी कंपोजिट शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुकान बंद होने के बाद भी संचालकों द्वारा पीछे के रास्ते से देर रात तक शराब की बिक्री की जा रही है। […]

You May Like