ग्वालियर विकास प्राधिकरण में एक अप्रेल से सभी कार्य ऑनलाइन

ग्वालियर: ग्वालियर विकास प्राधिकरण में एक अप्रेल से सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। इसके लिए आईटी विभाग ने कंप्यूटर सिस्टम और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। सीईओ नरोत्तम भार्गव ने कार्यालय अधीक्षक को ई-ऑफिस संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।

प्रशिक्षण का संचालन केएसएफ इंफोटेक प्रालि द्वारा किया गया। जो जीडीए के साथ ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए अधिकृत एजेंसी है। इसमें केएसएफ के अधिकारी काशिकर और राजकुमार ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जीडीए के सीईओ सीईओ नरोत्तम भार्गव ने निर्देश दिए कि एक अप्रेल से सभी शासकीय कार्य ई-ऑफिस प्रणाली से किए जाएंगे।

Next Post

इटारसी नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को मिला आई एस ओ 14001सर्टिफिकेट

Sat Mar 15 , 2025
इटारसी रेल मंडल भोपाल के 9 स्टेशन ग्रीन घोषित हुए हैं उनमें इटारसी भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के प्रमुख रेल जंक्शन में शुमार इटारसी को भी आईएसओ 14001 सर्टिफिकेट मिला है। इन के अलावा भोपाल, बीना, गंजबासौदा, गुना, नर्मदापुरम, सांची, शिवपुरी और विदिशा स्टेशनों पर अब यात्रियों को मिलेगी स्वच्छ, […]

You May Like