लाल परेड ग्राउंड पर CM डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वज फहराने के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने परेड कमांडर से सलामी ली और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट-गाइड के दस्तों ने अनुशासन और देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।

विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों की झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान और गौरवगाथा का चित्रण किया गया। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। लाल परेड ग्राउंड देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Next Post

चेतावनी के बाद भी नहीं जागा तंत्र, गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत

Fri Aug 15 , 2025
ग्वालियर: डबरा की सड़कों पर मौत के गड्ढे एक और मासूम की जान ले गए। पारसनाथ पेट्रोल पंप के सामने बने खतरनाक गड्ढे से बाइक उछल गई, जिससे 5 साल के मासूम डुग्गू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह वही गड्ढा है, जिसके बारे में कुछ दिन […]

You May Like

Play sound