पंचकोशी पदयात्रा 3 अक्टूबर से, श्रद्धालुओं में उत्साह

बागली/पिपरी: 3 से 7 अक्टूबर तक 115 किलोमीटर की धार्मिक पंचकोशी पदयात्रा का आयोजन होगा, जो लगातार 37वें वर्ष जारी रहेगी। यात्रा के दौरान पड़ाव स्थलों पर स्थानीय नागरिक श्रद्धालुओं के भोजन-नाश्ते और रहने की व्यवस्था करते हैं। सीता मंदिर, निमनपुर और रतनपुर में सीरवी समाज के लोग विशेष सत्कार करते हैं। सनातन सेवा समिति के गिरधर गुप्ता 30 वर्षों से यात्रा की अगवानी कर रहे हैं।

यात्रा का 40% हिस्सा खंडवा जिले से होकर गुजरता है, जिसमें दो बार नदियां पार करनी होती हैं,खारी नदी पर वन विभाग लकड़ी पुल बनाता है और धारा जी में नाव से पार कराया जाता है। इस बार खारी नदी पर पुल निर्माण को लेकर चिंता रही, जिस पर विधायक मुरली भंवरा और भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने समाधान का आश्वासन दिया। पिपरी-निमनपुर सहित सभी गांवों में श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां जोर पर हैं।

Next Post

विजयनगर में 30 लाख के आभूषण सहित चोर पकड़ाए

Fri Sep 26 , 2025
इंदौर: विजयनगर थाना पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई में 30 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना विजयनगर में 21 सितंबर को दर्ज शिकायत में फरियादी जगदीश पांडा ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में 4 से 20 […]

You May Like