इंदौर: विजयनगर थाना पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई में 30 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना विजयनगर में 21 सितंबर को दर्ज शिकायत में फरियादी जगदीश पांडा ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में 4 से 20 सितंबर के बीच अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ दिए। चोरी में करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 25,000 रुपए नगदी गायब हो गए। चोरी का अंदाजा लगाने में पुलिस को चुनौती थी क्योंकि चोर ने घर के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चुरा लिया था।
गिरफ्तार आरोपी ने चोरी किए गए आभूषण जमीन में गाड़े और घांस-फूस में छुपाए थे। पुलिस ने 8 जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, 2 सोने के हार, 10 सोने की चूड़ियां, एक बड़ा मांगलसूत्र, सोने की अंगूठियां (कुल लगभग 250 ग्राम), चांदी की पायल, चम्मच और माला सहित चोरी में प्रयुक्त लोहे की टामी भी बरामद की। आरोपी के खिलाफ पहले से 19 मामले दर्ज हैं और उससे अन्य स्थानों पर हुई चोरी के संबंध में पूछताछ जारी है।
