IND vs AUS 4th T20: मैक्सवेल और स्टोइनिस के पास ‘गोल्डन चांस’, 1000 रन और 50 विकेट का दोहरा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी 

नई दिल्ली, 06 नवम्बर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला क्वींसलैंड में खेला जाएगा। 1-1 से बराबरी पर चल रही इस सीरीज में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो प्रमुख ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के पास एक बड़ा इतिहास रचने का मौका होगा। ये दोनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 50 विकेट का दोहरा मुकाम हासिल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बनने से चंद कदम दूर हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 1,000 रन बनाने के साथ 50 विकेट पूरे करना एक बड़ी ऑलराउंडर उपलब्धि होती है। ‘बिग शो’ के नाम से मशहूर ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक 2,833 रन बनाए हैं, लेकिन गेंदबाजी में उन्हें 50 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार है। वहीं, मार्कस स्टोइनिस भी मैक्सवेल के नक्शेकदम पर हैं; उन्होंने 1,321 रन जुटा लिए हैं और उन्हें 50 विकेट के आँकड़े को छूने के लिए सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है।

सीरीज में अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पहला मैच बेनतीजा रहने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीता था, लेकिन भारत ने तीसरा मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमें मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। इस बीच, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को टीम से रिलीज कर दिया गया है। उन्हें साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के लिए भारत-ए टीम में भेजा गया है, ताकि आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें तैयार किया जा सके।

Next Post

सांवेर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

Thu Nov 6 , 2025
इंदौर:सांवेर थाना क्षेत्र में उज्जैन रोड स्थित शक्तिमान चौराहा पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.घायल युवक की पहचान 38 वर्षीय […]

You May Like