कोलंबो 20 फरवरी (वार्ता) पूर्वी श्रीलंका के बट्टिकलोआ से राजधानी कोलंबो की ओर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से छह जंगली हाथियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार सुबह श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत में गैल ओया रेलवे स्टेशन के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया लेकिन कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
पिछले अक्टूबर में इसी रेल लाइन पर इसी तरह की दुर्घटना में दो हाथियों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Next Post
बोत्सवाना में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
Thu Feb 20 , 2025
गेबोरोन 20 फरवरी (वार्ता) बोत्सवाना में भारी बारिश के चलते छात्रों के परिवहन में व्यवधान के कारण स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाल कल्याण और बुनियादी शिक्षा मंत्री नोनो कगाफेला मोकोका ने बुधवार को कहा कि भारी बारिश के कारण अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गई […]

You May Like
-
11 months ago
शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया कारगिल विजय दिवस
-
3 months ago
भाजपा का खरगे के बयान पर पलटवार, माफी मांगने को कहा
