ट्रैक्टर रैली से पहले ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के खिलाफ विरोध तेज

इंदौर: बाइक रैली को गांव-गांव में जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है. यह रैली आगामी 8 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित होने वाली ट्रैक्टर रैली के समर्थन में निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना है.किसान नेता बबलू जाधव ने भैरू सिंह राठौड़ शिव सिंह सरपंच ईश्वर सिंह महेंद्रसिंह धर्मेंद्र जितेंद्र रंजन सिंह वकील राजेंद्र पटेल शैलेंद्र पटेल कैलाश सोनगरा ने बताया कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि हर उस किसान की आवाज है जो वर्षों से अपने हक और मेहनत की सही कीमत के लिए संघर्ष कर रहा है.

ग्रीन फील्ड कॉरिडोर योजना से किसानों की उपजाऊ जमीन और मकान उजड़ रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. रैली के दौरान किसानों ने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉरिडोर योजना के चलते पूरी-पूरी ज़मीनें और वर्षों से बसे बड़े-बड़े मकान सड़क निर्माण से प्रभावित हो रहे हैं. जिसमें गांव जंम्बुडी सर्वर के किसान हेम सिंह पिता गजराज सिंह के 7 बीघा जमीन पूरी रोड में जा रही है जिसमें इनका डबल मंजिल मकान भी पूरा का पूरा रोड में जा रहा है.

ऐसे कई किसान छोटे हैं इस रोड से प्रभावित हो रहे हैं. इससे न केवल उनकी आजीविका खतरे में है, बल्कि उनकी पुश्तैनी ज़मीन भी छिन रही है. यह लड़ाई उनकी फसल और नस्ल बचाने की है जिसको किसान रोड पर भी लड़ने को तैयार है. बबलू जाधव के साथ इस आंदोलन में प्रमुख किसान राजा पटेल, श्यामलाल जैन, देव चंदेल ,राहुल सोनगरा ,गोकुल भारत यादव,पप्पू यादव , विशाल पटेल जितेंद्र चंदेल, रितेश सोनगरा सहित सैकड़ों किसान सक्रिय रूप से शामिल हैं. दूसरे दिन भी रैली जारी रही, जिसमें ग्रामीण इलाकों में संपर्क अभियान चलाया गया और किसानों को आंदोलन से जोड़ने के प्रयास तेज किए गए.

Next Post

प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर आज भी बारिश, चार हजार मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

Tue Oct 7 , 2025
देहरादून, 07 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई और ठंडक बढ़ गई है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज भी यानी 7 अक्टूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अच्छी […]

You May Like