चाकघाट में विद्युत विभाग का छापा, 20 उपभोक्ता पकड़े गये चोरी करते

रीवा। विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही करने लगा है. मीटर बाईपास कर चोरी करने वालो पर धारा 135 के तहत प्रकरण भी दर्ज किया जा रहा है.

कार्यवाही से हडकम्प मचा हुआ है. त्योंथर डिवीजन के अन्तर्गत चाकघाट टाउन में छापामार कार्यवाही कार्यपालन अभियंता आशीष बैन के निर्देश पर की गई. जहा 20 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर चोरी करते पाए गये. जिनके खिलाफ धारा 135 के तहत चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया. गौरतलब है कि गर्मी का महीना शुरू होते ही बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है और उपभोक्ता बिल बचाने के चक्कर में विद्युत चोरी भी कर रहे है. कार्यपालन यंत्री आशीष बैन के निर्देश पर टीम बनाई गई. सहायक अभियंता संजय गुप्ता, जेई मनीष सिंह, पीयूष चतुर्वेदी व लाइन स्टाफ के दल ने चाकघाट नगर में छापामार कार्यवाही की. मौके पर विद्युत चोरी का नजारा देख अधिकारियों के होश उड़ गये. मीटर बाईपास कर विद्युत चोरी की जा रही थी. कई जगह सीधे कटिया फसाकर उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहे थे, मौके पर पंचनामा बनाया गया. 38 उपभोक्ताओं की जांच में 20 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर चोरी करते पाये गये.

20 उपभोक्ताओं पर प्रकरण दर्ज: बैन

त्योंथर संभाग के कार्यपालन यंत्री आशीष बैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चाकघाट टाउन में चेकिंग दल द्वारा कार्यवाही की गई है. 38 उपभोक्ताओं की जांच के दौरान 20 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर चोरी करते पाये गये है. सभी उपभोक्ताओं पर धारा 135 चोरी का केस बनाया गया है.

Next Post

दिल्ली : एएटीएस के साथ मुठभेड़ में पारदी गिरोह के तीन सदस्य घायल, छह गिरफ्तार

Mon May 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) की टीम और पारदी गिरोह के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों के अलावा तीन अन्य को भी मौके […]

You May Like